तुम्हें हम चाहते तो हैं मगर क्या's image
0159

तुम्हें हम चाहते तो हैं मगर क्या

ShareBookmarks

तुम्हें हम चाहते तो हैं मगर क्या

मोहब्बत क्या मोहब्बत का असर क्या

वफ़ा का नाम तो पीछे लिया है

कहा था तुम ने इस से पेशतर क्या

हज़ारों बार बिगड़े रात भर में

निभेगी तुम से अपनी उम्र भर क्या

नज़र मिलती नहीं उठती नहीं आँख

कोई पूछे कि है मद्द-ए-नज़र क्या

शिकायत सुन के वो 'बेख़ुद' से बोले

तुझे ऐ बे-ख़बर मेरी ख़बर क्या

Read More! Learn More!

Sootradhar