बेचने आए कोई क्या दिल-ए-शैदा ले कर

Bekhud DehlviBekhud Dehlvi21 Mar 1863 – 2 Oct 1955

1 min read · 12.6K reads

बेचने आए कोई क्या दिल-ए-शैदा ले कर

दाम देते ही नहीं आप तो सौदा ले कर

चार दिन भी तो न रक्खा दिल-ए-शैदा ले कर

आप ने हम से भी कम-बख़्त को खोया ले कर

क़त्ल के ब'अद नज़ाकत से जो थक जाते हैं

बैठ जाते हैं वो कुश्ते का सहारा ले कर

ग़ैर का क़त्ल कुछ ऐसा तो नहीं है मुश्किल

छोड़ दो हाथ कोई नाम हमारा ले कर

साँस के साथ जो होती है खटक सीने में

ज़ोफ़ से दर्द भी उठता है सहारा ले कर

आ गया मुझ को नज़र अपनी वफ़ा का अंजाम

मैं ने तलवार को क़ातिल से जो देखा ले कर

अब तो 'बेख़ुद' को ये दावा है ब-क़ौल-ए-उस्ताद

आदमी इश्क़ करे नाम हमारा ले कर

 

Bekhud Dehlvi
About the poet

Bekhud Dehlvi

Bekhud Dehlvi (21 March 1863 – 2 October 1955), born Syed Wahid-ud-Din Ahmed, was the son of Syed Shams-ud-Din "Salim", also an Urdu language poet. Bekhud was born at Bharatpur, Rajasthan. He was brought to Delhi by Altaf Hussain Hali who in 1891 made Bekhud…

View profile & all 50 Poems / Stories

More from Bekhud Dehlvi

  1. दूद-ए-दिल इश्क़ में इतना तो असर पैदा कर

    दूद-ए-दिल इश्क़ में इतना तो असर पैदा करसर कटे शम्अ की मानिंद तो सर पैदा कर

    12.8K reads
  2. आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आप

    आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आपवाक़िफ़ नहीं अभी मिरे दिल की लगी से आप

    12.6K reads
  3. ऐसा बना दिया तुझे क़ुदरत ख़ुदा की है

    ऐसा बना दिया तुझे क़ुदरत ख़ुदा की हैकिस हुस्न का है हुस्न अदा किस अदा की है

    12.6K reads
  4. बेवफ़ा कहने से क्या वो बेवफ़ा हो जाएगा

    बेवफ़ा कहने से क्या वो बेवफ़ा हो जाएगातेरे होते इस सिफ़त का दूसरा हो जाएगा

    12.7K reads
  5. अदू के ताकने को तुम इधर देखो उधर देखो

    अदू के ताकने को तुम इधर देखो उधर देखोमगर हम तुम को देखे जाएँ तुम चाहो जिधर देखो

    12.6K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश