अदू को देख के जब वो इधर को देखते हैं's image
0197

अदू को देख के जब वो इधर को देखते हैं

ShareBookmarks

अदू को देख के जब वो इधर को देखते हैं

नज़र चरा के हम उन की नज़र को देखते हैं

वो रख के हाथ से आईना तन के बैठ गए

दहन को देख चुके अब कमर को देखते हैं

किसी के हुस्न से ये हम को बद-गुमानी है

कि पहले नामा से हम नामा-बर को देखते हैं

ये इम्तिहान-ए-कशिश हुस्न-ओ-इश्क़ का है बना

न हम उधर को न अब वो इधर को देखते हैं

कभी वो आईने में देखते हैं अपनी शक्ल

कभी वो 'बेख़ुद'-ए-आशुफ़्ता-सर को देखते हैं

 

Read More! Learn More!

Sootradhar