क्यूँ मैं अब क़ाबिल-ए-जफ़ा न रहा

Bekhud BadayuniBekhud Badayuni17 Sept 1857 – 10 Nov 1912

1 min read · 12.6K reads

क्यूँ मैं अब क़ाबिल-ए-जफ़ा न रहा

क्या हुआ कहिए मुझ में क्या न रहा

उन की महफ़िल में उस के चर्चे हैं

मुझ से अच्छा मिरा फ़साना रहा

वाइज़ ओ मोहतसिब का जमघट है

मै-कदा अब तो मै-कदा न रहा

उफ़-रे ना-आश्नाइयाँ उस की

चार दिन भी तो आश्ना न रहा

लाख पर्दे में कोई क्यूँ न छुपे

राज़-ए-उल्फ़त तो अब छुपा न रहा

इतनी मायूसियाँ भी क्या 'बेख़ुद'

क्या ख़ुदा का भी आसरा न रहा

Bekhud Badayuni
About the poet

Bekhud Badayuni

Muhammad Abdul-Hayy Siddiqui (17 September 1857 - 10 November 1912) (Urdu/Arabic: محمّد عبدالحي صدیقی), writing under the pen-name Bekhud Badayuni (Urdu/Persian: بےخود بدایونی), was one of the leading Urdu poets of the late nineteenth and early twentieth cent…

View profile & all 16 Poems / Stories