तुम्हीं बताओ वो कौन है जो हर एक लम्हा सता रहा है - बेगम रज़िया हलीम जंग

बेगम रज़िया हलीम जंगबेगम रज़िया हलीम जंग

4 min read · 12.4K reads

तुम्हीं बताओ वो कौन है जो हर एक लम्हा सता रहा है
न नींद रातों को आ रही है न चैन दिल को ही आ रहा है

ये अश्क दामन भिगो रहे हैं ये आँखें सूजी हुई हैं मेरी
मैं एक जलवे की उस के तालिब मगर वो पर्दे गिरा रहा है

तवाफ़-ए-काबा को देख तो ले तड़प रहा है वजूद मेरा
न पाँव अब मेरे उठ रहे हैं न सामने घर वो आ रहा है

मैं एक मजबूर ना-तवाँ सी ज़ईफ़ बंदी हूँ उस से तालिब
तमाशा चुप-चाप वो देखता है कहाँ तरस मुझ पे खा रहा है

तुझे उस की क़सम है मौला है तुझ को महबूब दो जहाँ में
वो अपने जलवे दिखा दे मुझ को जो तू नज़र से छुपा रहा है

हर एक तदबीर बे-असर है न जी रही हूँ न मर रही हूँ
जूनून-ए-इश्क़-ए-ख़ुदा ही लोगो ये हाल मेरा बना रहा है
बेगम रज़िया हलीम जंग
About the poet

बेगम रज़िया हलीम जंग

View profile & all 22 Poems / Stories

More from बेगम रज़िया हलीम जंग

  1. आरजूएँ जाग उठीं बे-ताब है बज़्म-ए-ख़याल - बेगम रज़िया हलीम जंग

    आरजूएँ जाग उठीं बे-ताब है बज़्म-ए-ख़यालक्या कहूँ मैं क्या दिगर-गूँ हो गया है दिल का हाल

    12.4K reads
  2. अर्ज़ किया है मेरी तुम सुनो बोल दूँ - बेगम रज़िया हलीम जंग

    अर्ज़ किया है मेरी तुम सुनो बोल दूँतुम बुला लेना मुझ को मैं जब भी कहूँ

    12.6K reads
  3. बयाबाँ हो के सहरा हो मुझे तेरा सहारा हो - बेगम रज़िया हलीम जंग

    बयाबाँ हो के सहरा हो मुझे तेरा सहारा होतूई ख़ुर्शीद हो मेरा तूई मेरा सितारा हो

    12.4K reads
  4. बैचेन कर रहा है हर लम्हा क़ल्ब-ए-मुज़्तर - बेगम रज़िया हलीम जंग

    बैचेन कर रहा है हर लम्हा क़ल्ब-ए-मुज़्तररातें गुज़र रहीं हैं करवट बदल बदल कर

    12.4K reads
  5. दामन भी चाक और गिरेबाँ भी तार तार - बेगम रज़िया हलीम जंग

    दामन भी चाक और गिरेबाँ भी तार तारदिल टुकड़े हो के देखिये रोता है ज़ार ज़ार

    12.4K reads