ये किसको ख़बर थी कि ये बात होगी - बल्ली सिंह चीमा

बल्ली सिंह चीमाबल्ली सिंह चीमा2 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

ये किसको ख़बर थी कि ये बात होगी
पकी खेतियों पर भी बरसात होगी

ये सूखे हुए खेत कहते हैं मुझसे
सुना था कि सावन में बरसात होगी
 
ये सावन भी जब सावनों-सा नहीं है
तो फिर कैसे कह दूँ कि बरसात होगी
 
उमड़ते हुए बादलो! ये बताओ
कि रिमझिम की भाषा में कब बात होगी

उसूलों को जीवन में शामिल भी रखना
कभी बेअसूलों से फिर बात होगी

अँधेरे हो तुम तो उजाले हैं हम भी
कभी न कभी तो मुलाक़ात होगी
बल्ली सिंह चीमा
About the poet

बल्ली सिंह चीमा

View profile & all 14 Poems / Stories