चाय बनाओ - बालकवि बैरागी

बालकवि बैरागीबालकवि बैरागी10 Sept 1931 – 13 Sept 2018

2 min read · 12.4K reads

बड़े सवेरे सूरज आया,
आकर उसने मुझे जगाया,
कहने लगा, ‘बिछौना छोड़ो
मैं आया हूँ सोना छोड़ो!’

मैंने कहा, ‘पधारो आओ,
जाकर पहले चाय बनाओ,
गरम चाय के प्याले लाना
फिर आ करके मुझे जगाना,
चलो रसोईघर में जाओ
दरवाजे पर मत चिल्लाओ।’’

-साभार: मेला, अप्रेल, 1980
बालकवि बैरागी
About the poet

बालकवि बैरागी

View profile & all 19 Poems / Stories