या सितम कर या करम चाहे सो कर

बाल मुकुंद बेसब्रबाल मुकुंद बेसब्र

1 min read · 12.4K reads

या सितम कर या करम चाहे सो कर

चाहते हैं तुझ को हम चाहे सो कर

मार चाहे छोड़ मुझ को जीते जी

मैं न छोड़ूँगा क़दम चाहे सो कर

बज़्म में महरूम मत रख दे मुझे

जाम-ए-मय या जाम-ए-सम चाहे सो कर

कुफ़्र या इस्लाम कुछ कर इख़्तियार

एक है दैर-ओ-हरम चाहे सो कर

मार खाऊँगा पर आने की यहाँ

मैं न खाऊँगा क़सम चाहे सो कर

अब तो मैं शिकवा करूँगा हो सो हो

नाक में आया है दम चाहे सो कर

इक ग़ज़ल तो और भी 'बेसब्र' तू

इस ज़मीं में कर रक़म चाहे सो कर

बाल मुकुंद बेसब्र
About the poet

बाल मुकुंद बेसब्र

मूल नाम : मुंशी बाल मुकुंद सिकंदराबादी जन्म : सिकंदराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 12 Poems / Stories