हमने दुनिया में आके क्या देखा - ज़फ़र

बहादुर शाह ज़फ़रबहादुर शाह ज़फ़र24 Sept 1775 – 7 Sept 1862

2 min read · 12.4K reads

हमने दुनिया में आके क्या देखा
देखा जो कुछ सो ख़्वाब-सा देखा

है तो इन्सान ख़ाक का पुतला
लेक पानी का बुल-बुला देखा

ख़ूब देखा जहाँ के ख़ूबाँ को
एक तुझ सा न दूसरा देखा

एक दम पर हवा न बाँध हबाब
दम को दम भर में याँ हवा देखा

न हुये तेरी ख़ाक-ए-पा हम ने
ख़ाक में आप को मिला देखा

अब न दीजे ज़फ़र किसी को दिल
कि जिसे देखा बेवफ़ा देखा
बहादुर शाह ज़फ़र
About the poet

बहादुर शाह ज़फ़र

View profile & all 111 Poems / Stories