प्रेमगीत - बद्रीनारायण

बद्रीनारायणबद्रीनारायण5 Sept 1965

3 min read · 12.4K reads

मेरे कुरते में चाँद का कॉलर
और तारे का बटन

मेरे कुरते में
पहाड़ों की पीठ पर प्यासी भागती हिरणी के धुन्धते पाँव
मेरे कुरते में
सोने के केशों वाली लड़की से मिलने की चाह

मेरे कुरते में
पिताओं का गुस्सा
और सामाजिकों का आक्रोश

गर्मी की साँझ की रुमानियत
और शरद का आवेग
मेरे कुरते में,
मेरे कुरते में
ऋतुओं के बाजे
हाँ प्रिये, मेरे कुरते में
मेघों के नगाड़े !
बद्रीनारायण
About the poet

बद्रीनारायण

View profile & all 24 Poems / Stories