घर - बद्रीनारायण

बद्रीनारायणबद्रीनारायण5 Sept 1965

2 min read · 12.4K reads

जहाँ बिल्ली को खदेड़ता
दिख जाएगा खरगोश
वहीं अपना घर बनाऊँगा

वहीं शीत वसंत लाऊँगा
वहीं लगाऊँगा
सेब, नारंगी संतरा

वहीं कामधेनु पोसूँगा
वहीं कवियो, बुलाऊँगा तुम्हें
और काव्य पाठ कराऊँगा
जहाँ बिल्ली भागती होगी
और पीछे से खदेड़ता होगा
खरगोश...
बद्रीनारायण
About the poet

बद्रीनारायण

View profile & all 24 Poems / Stories