ये दिमाग़

अज़रा अब्बासअज़रा अब्बास

1 min read · 12.4K reads

ये दिमाग़ सोता ही रहता है

मैले मल्गजे कपड़ों की गठरी

एक ऊँघता हुआ काहिल वजूद

नश्शे की आदत से बे-कार

ये दिमाग़ सोता ही रहता है

अहम काॅन्फ़्रेंसों में

ख़ास मजलिसों में

कोई हादसा होने वाला हो

या कोई तब्दीली आने वाली हो

कोने में गुमड़ी मारे पड़ा रहता है

सोचे हुए एक अर्सा हुआ

मेदे में जलन होती थी

तो चल देता था खोजने के लिए

ज़्यादा हाथ पाऊँ फिर भी नहीं मारता था

गुमड़ी मारे हुए

खोजने के लिए सोचना

उस के बस से बाहर था

पूछे कोई इस थके हुए से

ये कब बेदार होगा

काहिल

बे-कार

गुमड़ी मारे हुए

नाकारा

मैले मल्गजे कपड़ों की गठरी

ये दिमाग़

अज़रा अब्बास
About the poet

अज़रा अब्बास

संबंधी : अनवर सेन रॉय (पति) LCCN : nr97024073 अज़्रा अब्बास 1950 में कराची,पाकिस्तान में पैदा हुईं। आपने कराची यूनीवर्सिटी से उर्दू में मास्टर की डिग्री हासिल की और कराची के एक सरकारी कॉलेज में उर्दू अदब पढ़ाने लगीं।आपके शौहर, शायर और नावल-निगार अनवर सेन रॉय है…

View profile & all 100 Poems / Stories