ज़िंदगी मिलती है
लेकिन मुँह छुपा कर
हम उस का मुँह टटोलते हैं
क्या यही है ज़िंदगी
लेकिन नहीं वो बहुत मक्कारी से
हम से मुँह मोड़ कर चली जाती है
छोड़ती है अपने पीछे एक लकीर
हमारी ख़ुशियों को लपेट कर
ये जा वो जा
हम उस लकीर के पीछे भागते हैं भागते रहते हैं
यहाँ तक कि हम ख़ुद को भी खो बैठते हैं
रह जाता है
बस एक धुआँ
जो कोई लपेट कर ले जाता है
और बाँट देता है
उन लोगों में जो हम से मोहब्बत करते थे नफ़रत की की आड़ में








