कहें से कोई नुक़्ता आ जाए - नज़्म

अज़रा अब्बासअज़रा अब्बास

1 min read · 12.4K reads

जो किसी भी लफ़्ज़ पर

न लगाया जा सके

और वो नुक़्ता

अलाहिदा

अलग-थलग

खड़ा रहे

किसी भी गुमान के सहारे

इस इंतिज़ार में

कि कोई ऐसा लफ़्ज़ आ जाए

जिस पर उसे लगाया जा सके

ये भी हो सकता है

वो नुक़्ता

सदियों उस लफ़्ज़ का

इंतिज़ार करता रहे

ये भी हो सकता है

सदहा साल गुज़र जाने के ब'अद

ये सारे लफ़्ज़ बोसीदा हो जाएँ

और गल-सड़ कर

तहलील हो जाएँ

और कुछ बाक़ी न रहे

सिर्फ़ वो नुक़्ता रह जाए

अज़रा अब्बास
About the poet

अज़रा अब्बास

संबंधी : अनवर सेन रॉय (पति) LCCN : nr97024073 अज़्रा अब्बास 1950 में कराची,पाकिस्तान में पैदा हुईं। आपने कराची यूनीवर्सिटी से उर्दू में मास्टर की डिग्री हासिल की और कराची के एक सरकारी कॉलेज में उर्दू अदब पढ़ाने लगीं।आपके शौहर, शायर और नावल-निगार अनवर सेन रॉय है…

View profile & all 100 Poems / Stories