बाज़ीगर - नज़्म

अज़रा अब्बासअज़रा अब्बास

1 min read · 12.4K reads

बाज़ीगर

अपना क़द ऊँचे करने वाले जूते पहनता है

वो नशे में

बाज़ीगरी दिखाता है

उस के जूते इतने ऊँचे हैं

कि अगर

उस की माँ देखती

तो रो देती

और उस की महबूबा

जो अब किसी और के बिस्तर में है

बाज़ीगर

अपनी महबूबा से हाथ धो बैठा

इस लिए कि

वो उस के सामने बाज़ीगरी

नहीं दिखा सका

बाज़ीगर

ऊँचे जूते वाला खेल

जब ही से

दिखाता है

अज़रा अब्बास
About the poet

अज़रा अब्बास

संबंधी : अनवर सेन रॉय (पति) LCCN : nr97024073 अज़्रा अब्बास 1950 में कराची,पाकिस्तान में पैदा हुईं। आपने कराची यूनीवर्सिटी से उर्दू में मास्टर की डिग्री हासिल की और कराची के एक सरकारी कॉलेज में उर्दू अदब पढ़ाने लगीं।आपके शौहर, शायर और नावल-निगार अनवर सेन रॉय है…

View profile & all 100 Poems / Stories