आँसुओं को बहने की लत लग गई है

अज़रा अब्बासअज़रा अब्बास

1 min read · 12.4K reads

कुछ नहीं देखते

जिन आँखों से वो बह रहे हैं

वो उस वक़्त भीड़ में हैं या

सन्नाटे में

किस किस का वो आँखें पीछा कर रही हैं

क्या वो गली का बच्चा

जो जलती दोपहर में नंगे पाँव चल रहा है

या वो बूढे हाथ जो भारी सीमेंट की बोरी

अपनी पीठ पर लादने की कोशिश में मुब्तला हैं

क्यों देखती हैं आँखें

ऊट-पटाँग मंज़र

बहुत समझाया मैं ने उन आँखों को

लेकिन हट-धर्मी से डटी हुई हैं

बाज़ नहीं आतीं

अपनी इस लत से

अज़रा अब्बास
About the poet

अज़रा अब्बास

संबंधी : अनवर सेन रॉय (पति) LCCN : nr97024073 अज़्रा अब्बास 1950 में कराची,पाकिस्तान में पैदा हुईं। आपने कराची यूनीवर्सिटी से उर्दू में मास्टर की डिग्री हासिल की और कराची के एक सरकारी कॉलेज में उर्दू अदब पढ़ाने लगीं।आपके शौहर, शायर और नावल-निगार अनवर सेन रॉय है…

View profile & all 100 Poems / Stories