अँधेरा - नज़्म

अज़रा अब्बासअज़रा अब्बास

1 min read · 12.4K reads

ये सब कुछ अँधेरे में ही होता है

बहुत से औज़ार और ना-मालूम हाथ

एक अँधेरी कोठरी में

क़ैद कोई भी

कोई भी हो सकता है

जिस का गला काटा जाता है

या टाँग या हाथ तोड़ तोड़ कर फेंका जाता है

किसी भी डस्टबिन में

लेकिन ये कैसे देखा जाए

जैसे आँखों को किसी तेज़ धार आले

से काट दिया गया हो

जाएज़ या ना-जाएज़

कौन फलता फूलता है

और कौन डस्टबिन में फेंका जाता है

सौ पॉवर के बल्ब की रौशनी

भी मद्धम पड़ जाती है

अज़रा अब्बास
About the poet

अज़रा अब्बास

संबंधी : अनवर सेन रॉय (पति) LCCN : nr97024073 अज़्रा अब्बास 1950 में कराची,पाकिस्तान में पैदा हुईं। आपने कराची यूनीवर्सिटी से उर्दू में मास्टर की डिग्री हासिल की और कराची के एक सरकारी कॉलेज में उर्दू अदब पढ़ाने लगीं।आपके शौहर, शायर और नावल-निगार अनवर सेन रॉय है…

View profile & all 100 Poems / Stories