पूर्वगौरव - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔधअयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध15 Sept 1865 – 16 Sept 1947

7 min read · 12.4K reads

बल में विभूति में हमें कौन था पाता।
था कभी हमारा यश वसुधातल गाता।
फरहरा हमारा था नभ में फहराया।
सिर पर सुर पुर ने था प्रसून बरसाया।
था रत्न हमें देता समुद्र लहराया।
था भूतल से कमनीय फूल फल पाया।
हम सा त्रिलोक में सुखित कौन दिखलाता।
था कभी हमारा यश वसुधातल गाता।1।

था एक एक पता पूरा हितकारी।
रजकण से हम को मिली सफलता न्यारी।
कंटक मय महि हो गयी कुसुम की क्यारी।
बन गयी हमारे लिए सुखनि खनि सारी।
था भाग्य हमारा विधि सा भाग्य विधाता।
था कभी हमारा यश वसुधा तल गाता।2।

छूते ही मिट्टी थी सोना बन जाती।
कर परस रसायन रही धूलि कर पाती।
पाहन में पारस की सी कला दिखाती।
तिनके बनते नाना निधियों की थाती।
गुण गौरव था गौरव मय महि का पाता।
था कभी हमारा यश वसुधातल गाता।3।

मरुधारा मधय थे मन्दाकिनी बहाते।
थे दग्ध बनों के बर बारिद बन जाते।
रसहीन थलों में थे रस-सोत लसाते।
ऊसर समूह में थे रसाल उपजाते।
हम सा कमाल का पुतला कौन कहाता।
था सुयश हमारा सब वसुधातल गाता।4।

हम थे अप्रीति के काल प्रीति के प्याले।
हम थे अनीति-अरि नीति-लता के थाले।
हम थे सुरीति के मेरु भीति उर भाले।
हम थे प्रतीति-प्रिय प्रेम-गीति मतवाले।
था सदा हमारा मानस मधु बरसाता।
था सुयश हमारा सब वसुधातल गाता।5।

हम धीर बीर गंभीर बताये जाते।
अभिमत फल हम से सब फल कामुक पाते।
सुख शान्ति सुधा धारा थे हमीं बहाते।
जगती में थे नवजीवन ज्योति जगाते।
नित रहा हमारा मानवता से नाता।
था सुयश हमारा सब वसुधातल गाता।6।
अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध
About the poet

अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

View profile & all 107 Poems / Stories

More from अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

  1. वैदेही वनवास - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  2. प्रिय प्रवास - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  3. पारिजात - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  4. चोखे चौपदे - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  5. चुभते चौपदे - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध