सभी रिश्तों से औ दीवारो दर से दूर रखता है - अशोक अंजुम

Ashok Anjumअशोक अंजुम15 Dec 1966

3 min read · 12.4K reads

सभी रिश्तों से औ’ दीवारोदर से दूर रखता है,
ये चक्कर पेट का कितनों को घर से दूर रखता है।

अगरचे बोले हम तो सारी जक़डन टूट जाएगी,
वो हमको इसलिए ही इस हुनर से दूर रखता है।

कि मेरे सर पे है मां की दुआओं का घना साया,
यही अहसास मुझको हर इक डर से दूर रखता है।

वहां कुछ मजहबी लोगों के फतवों की दुकानें हैं,
वो अपने नौनिहालों को उधर से दूर रखता है।

ये मेरी परवरिश का ही कोई जिंदा करिश्मा है,
जो मुझको तल्ख मौसम के असर से दूर रखता है।

कहीं ऐसा न हो, वैसा न हो, जो सोचते रहते
ये उनका खौफ उनको हर सफर से दूर रखता है।
Ashok Anjum
About the poet

Ashok Anjum अशोक अंजुम

जन्मदिन-15 दिसम्बर 1966 (वास्तविक) , 25 सितम्बर 1966 (अभिलेख में) पिताजी का नाम-श्री जगदीश प्रसाद शर्मा / माताजी का नाम-श्रीमती रामवती शर्मा पत्नी-श्रीमती भारती शर्मा / पुत्र-अमन शर्मा-पुत्री-देवांशी शर्मा शिक्षा-बी.एससी., एम.ए. (अर्थशास्त्र, हिन्दी) , बी.एड।…

View profile & all 30 Poems / Stories