मैंने लिया है तुम्हारा आलंबन - तर्क,
छिपाने अपनी बेतुकी ज़िन्दगी का असंतुलन |
मैंने किया है तुम्हारा आलिंगन - भावनाओं,
दबाने अपने पाषण-ह्रदय का प्रकम्पन |
मैंने पिया है तुम्हारा कसैलापन - स्मृतियों,
न जाने क्यूँ, व्यर्थ ही - नीलकंठ बन |

हम अनुभूति-सम्राट,अभिव्यक्ति-शून्य, सांध्य-प्रहरी |
गगन के रक्ताभ रंग में,डूबते सूरज की किरणें,
श्रावण की कृष्ण-वर्णी,पलकों में, अलकों में,
मूक शब्दों की हवाएँ, खोलती हैं द्वार अर्थों के निरंतर,वर्जना की गर्जना से, काँप उठते जीर्ण प्रश्न औ श्रांत उत्तर.
उस पारउजडी बस्ती में,