ससुर जी उवाच

Ashok ChakradharAshok Chakradhar8 Feb 1951

1 min read · 13.3K reads


डरते झिझकते
सहमते सकुचाते
हम अपने होने वाले
ससुर जी के पास आए,
बहुत कुछ कहना चाहते थे
पर कुछ
बोल ही नहीं पाए।

वे धीरज बँधाते हुए बोले-
बोलो!
अरे, मुँह तो खोलो।

हमने कहा-
जी. . . जी
जी ऐसा है
वे बोले-
कैसा है?

हमने कहा-
जी. . .जी ह़म
हम आपकी लड़की का
हाथ माँगने आए हैं।

वे बोले
अच्छा!
हाथ माँगने आए हैं!
मुझे उम्मीद नहीं थी
कि तू ऐसा कहेगा,
अरे मूरख!
माँगना ही था
तो पूरी लड़की माँगता
सिर्फ़ हाथ का क्या करेगा?

Ashok Chakradhar
About the poet

Ashok Chakradhar

Ashok Chakradhar is an Indian author, poet and former head of the department of Hindi at Jamia Millia Islamia. After serving for 29 years, he took voluntary retirement to focus on working towards the propagation and development of the Hindi language.

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेइक ज़रा देर को कमरे में अँधेरा कर ले— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभ्रूण-हत्या के बाद भीज़िंदा हूँज़िंदा रहूँगा— बिप्लव चौधुरी