शेर-5 - असर लखनवी

Asar Lakhnaviअसर लखनवी

3 min read · 12.4K reads

(1)
ख्वाब बुनिए, खूब बुनिए, मगर इतना सोचिए,
इसमें है ताना ही ताना, या कहीं बाना भी है।
 
(2)
गम नहीं तो लज्जते1-शादी2 नहीं,
बेअसीरी3 लुत्फे - आजादी नहीं।
 
(3)
गुलशन में जब कोई जा-ए-अमाँ 4न हो,
फिर क्यों बहार अपनी नजर में खिजाँ5 न हो।

(4)
हम कैद से रिहा हुए भी तो क्या हुआ,
जब गोशा-ए-चमन6 में नसीब आशियाँ न हो।


(5)
गुलों की गोद में जैसे नसीम7 आकर मचल जाए,
उसी अंदाज से उन पुरखुमार8 आंखों में ख्वाब आया।
Asar Lakhnavi
About the poet

Asar Lakhnavi असर लखनवी

असर लखनवी

View profile & all 18 Poems / Stories