शेर-12 - असर लखनवी

Asar Lakhnaviअसर लखनवी

3 min read · 12.4K reads

(1)
पुरकैफ1 किस तरह है सितमगर2 की गुफ्तगू3,
सागर4 छलक रहा है मये-खुशगवार5 का।
  
(2)
नाम अलबता सुनते आये हैं,
हम नहीं जानते खुशी क्या है?

(3)
पजमुर्दा6 हो के फूल गिरा शाख से तो क्या,
वह मौत है हसीन, आए जो शबाब7 में।

(4)
पामाल8 होते-होते भी खुशबू लुटा गया,
सीखा नहीं बशर9 ने फूलों का चलन अभी।

(5)
नादानियों से अपनी आफत में फंस गया हूँ,
बेदादगर10 को मैंने बेदादगर न जाना।
Asar Lakhnavi
About the poet

Asar Lakhnavi असर लखनवी

असर लखनवी

View profile & all 18 Poems / Stories