निशात ए रूह - असग़र गोण्डवी

Asgar Gondaviअसग़र गोण्डवी

3 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी का हर नफ़स मम्नून है तदबीर का
वाइज़ो धोका न दो इंसान को तक़दीर का

अपनी सन्नाई की तुझ को लाज भी है या नहीं
ऐ मुसव्विर देख रंग उड़ने लगा तस्वीर का

आप क्यूँ घबरा गए ये आप को क्या हो गया
मेरी आहों से कोई रिश्ता नहीं तासीर का

दिल से नाज़ुक शय से कब तक ये हरीफ़ाना सुलूक
देख शीशा टूटा जाता है तेरी तस्वीर का

हर नफ़स की आमद ओ शुद पर ये होती है ख़ुशी
एक हल्क़ा और भी कम हो गया ज़ंजीर का

फ़र्क़ इतना है के तू पर्दे में और मैं बे-हिजाब
वरना मैं अक्स-ए-मुकम्मल हूँ तेरी तस्वीर का
Asgar Gondavi
About the poet

Asgar Gondavi असग़र गोण्डवी

असग़र हुसैन साहब ‘असग़र’ के पूर्वज गोरखपुर ज़िला निवासी थे। आप के पिता गोण्डा में क़ानूनगो थे। उन्होंने वहीं से पेंशन ली और फिर स्थाई रूप से वहीं बस गए थे। असग़र १ मार्च १८८४ई. को पैदा हुए। घरेलू वातावरण और आर्थिक स्थिति अनुकूल न होने के कारण स्कूली शिक्षा व्…

View profile & all 16 Poems / Stories

More from Asgar Gondavi

  1. सरूद ए ज़िंदगी - असग़र गोण्डवी

    ज़िंदगी का हर नफ़स मम्नून है तदबीर कावाइज़ो धोका न दो इंसान को तक़दीर का

    12.4K reads
  2. ये राज़ है मेरी ज़िंदगी का - असग़र गोण्डवी

    ये राज़ है मेरी ज़िंदगी कापहने हुए हूँ कफ़न खुदी का

    12.4K reads
  3. ये मुझसे पूछिए क्या जूस्तजू में लज़्ज़त है - असग़र गोण्डवी

    ये मुझ से पूछिए क्या जूस्तजू में लज़्ज़त हैफ़ज़ा-ए-दहर में तहलियल हो गया हूँ मैं

    12.4K reads
  4. खुदा जाने कहाँ है असग़र-ए-दीवाना बरसों से - असग़र गोण्डवी

    खुदा जाने कहाँ है असग़र-ए- दीवाना बरसों सेकि उस को ढूँढते हैं काबा-ओ-बुतखाना बरसों से

    12.4K reads
  5. ये इश्क़ ने देखा है ये अक़्ल से पिन्हाँ है - असग़र गोण्डवी

    ये इश्क़ ने देखा है, ये अक़्ल से पिन्हाँ हैक़तरे में समन्दर है, ज़र्रे में बयाबाँ है

    12.3K reads