पुरानी बात - असद ज़ैदी

Asad Jadiअसद ज़ैदी31 Aug 1954

2 min read · 12.4K reads

बात बीच में रोककर मेरी बहन
अचानक कहती है — पता नहीं ये रमज़ान सुकून से गुज़रेंगे या नहीं...
ईद कैसी होगी?
मैं क्या कहता क्या बीत सकता है इस फासिस्ट समय में!
सिवा इसके — बाजी, सिग्नल ख़राब है, घर पहुँचकर लैण्डलाइन से बात करूँगा।
मैंने सुनी उसकी ठण्डी साँस और तीन पुराने लफ्ज़ — अल्लाह ख़ैर करे!
उसने सुना मुझे कहते हुए — खुदा हाफ़िज़!
Asad Jadi
About the poet

Asad Jadi असद ज़ैदी

असद ज़ैदी कुछ प्रमुख कृतियाँ बहनें और अन्य कविताएँ, कविता का जीवन, सामान की तलाश

View profile & all 47 Poems / Stories