बूढ़े लोग - अरुण कुमार नागपाल

अरुण कुमार नागपालअरुण कुमार नागपाल3 Sept 1970

2 min read · 12.4K reads

धूप की आशा में
कुर्सी पर वैठ
रोज़ मैं सूरज़ की प्रतीक्षा करता हूँ
’गुड मार्निंग ’कहने के लिए

सर्द ऋतु में
सूरज़ मेरी बूढ़ी हडिड्यों को गर्माता है

किसी रोज़
सूरज़ तो निकलेगा
पर मैं उसे नहीं मिलूंगा शायद

बूढ़े लोगों का क्या भरोसा
सोच कर
मेरी आँखें डबडबा-सी जाती हैं।
अरुण कुमार नागपाल
About the poet

अरुण कुमार नागपाल

View profile & all 5 Poems / Stories