प्रधान और पुल - अरुण कमल

अरुण कमलअरुण कमल15 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

अपने प्रधान को नए बने पुल का
उद्घाटन करना था और जैसी प्रथा थी
पुल पर सबसे पहले उन्हीं को चलना था

प्रधान ने एक बार रस्ते को ताका
कुछ सोचा
कुछ भाँपा
और कहा-- भाइयो! लोगो! समझो उद्घाटन हो गया
और लौट गए

बात यह थी कि प्रधान को पुल पर भरोसा न था
अरुण कमल
About the poet

अरुण कमल

View profile & all 83 Poems / Stories