टेढ़ी मेढ़ी चाल - अर्पिता राठौर

अर्पिता राठौरअर्पिता राठौर13 Sept 1998

2 min read · 12.4K reads

मुझे
सीधा चलने से
परहेज़ नहीं है

मगर
ऐसे टेढ़े मेढ़े
चलने से
टेढ़ा मेढ़ा चलने लगता है
चान्द भी ।

युगों युगों से
सीधी चली आ रही
सड़क में भी
आ जाता है
हल्का-सा टेढ़ापन

और इसी टेढ़ेपन में
ज़िन्दा रह जाते हैं
कुछ मुहावरे

बिखराव के ।
अर्पिता राठौर
About the poet

अर्पिता राठौर

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like