पिता

अर्पिता राठौरअर्पिता राठौर13 Sept 1998

1 min read · 12.4K reads

पिता का 49वाँ जन्मदिन

उम्र के साथ उनके चेहरे पर लटकी मुस्कान को

मैंने उनकी उम्र से आधी होते हुए देखा।

माथे की शिकन

जिसने कभी बैठना नहीं सीखा था

वह पिता की उम्र से

दुगुनी हो चुकी है।

रिटायरमेंट तक पहुँचने से पहले ही

पिता मना चुके होंगे

अपनी शिकन की

डायमंड जुबली।

अर्पिता राठौर
About the poet

अर्पिता राठौर

View profile & all 16 Poems / Stories