भागी हुई लड़कियाँ

अर्पिता राठौरअर्पिता राठौर13 Sept 1998

1 min read · 12.4K reads

झड़े हुए बालों की तरह होती हैं

भागी हुई लड़कियाँ

उन्हें बुहार दिया जाता है

हमेशा के लिए

भागी हुई लड़कियाँ

होती हैं बदनाम

प्रेम के नाम पर

और प्रेम की ही तरह

भागी हुई लड़कियों को भी

घोषित कर देते हैं

परिवार के मुखिया—

मृत!

और फिर देते हैं उन्हें

मरे हुए पूर्वजों की

ज़िंदा दुहाई…

अर्पिता राठौर
About the poet

अर्पिता राठौर

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like