पीड़ाएँ लिखी नहीं जाती - अर्चना कुमारी

अर्चना कुमारीअर्चना कुमारी27 Sept 1984

4 min read · 12.4K reads

जब पहाड़ों ने ओढी थी
बादलों की गहरी उदासी
सफेद हिमगुच्छ में शेष नहीं रही
वाष्पित शीतलता
जमी हुई ऊँगलियों के शब्द
नहीं मरे फिर भी
भावों में प्राण फूँकती आशाएँ
शेष रही
विस्मृत कामनाएँ फलित हुई
तुमसे....
ललित होकर विस्तार पाती
हृदय रेखा पाँव की
जा मिली तुम्हारी यात्राओं से
हथेलियों की प्रेम रेखा चढ गयी
दुर्गम पहाड़...
घाटियों में फूल खिले
शिखर पर रंग सजे पर्वतों के
बर्फ में लौट आई ऊष्मा पुनः
पहाडों का अभिषेक करती हुई नदी
उसके हृदय की पीर लेकर
पाँव पखारती है
तटस्थ वेदनाओं के अटल मौन घनगर्जन का
आप्लावित नदी में समाहित संपत्ति का
दावेदार किसी वसीयत में उद्धृत नहीं
पीड़ाओं के व्याकरण लिपिबद्ध नहीं हुआ करते !!!
अर्चना कुमारी
About the poet

अर्चना कुमारी

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like