विरासत - अरविन्द श्रीवास्तव

अरविन्द श्रीवास्तवअरविन्द श्रीवास्तव2 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

अर्सा गुज़र गया
ज़मींदोज़ हो गये ज़मींदार साहब

बहरहाल सब्ज़ी बेच रही है
साहब की एक माशूका

उसके हिस्से
स्मृतियों को छोड
कोई दूसरा दस्तावेज़ नहीं है

फिलवक़्त, साहबज़ादों की निग़ाहें
उनके दाँतों पर टिकी है
जिनके एक दाँत में
सोना मढ़ा है।
अरविन्द श्रीवास्तव
About the poet

अरविन्द श्रीवास्तव

View profile & all 30 Poems / Stories