मज़े में हैं सारे - अरविन्द श्रीवास्तव

अरविन्द श्रीवास्तवअरविन्द श्रीवास्तव2 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

मज़े में हैं ईश्वर सारे
ब्रह्मांड के ज्ञात-अज्ञात सहचर
कीट-पतंग, अंधे-बहरे
बाबा-भिखारी, ग्रीष्म और शरद
माउस की-बोर्ड
प्रेमी युगल
साँसें धड़कनें
पत्ते टहनियाँ
शब्द मुहावरे
सुख दुख
स्वर्ग नरक
समुद्र हवा
उम्मीद और सपने सारे
मज़े में हैं
कविता परिवार का हिस्सा होने से!
अरविन्द श्रीवास्तव
About the poet

अरविन्द श्रीवास्तव

View profile & all 30 Poems / Stories