चालाकी - अरविन्द श्रीवास्तव

अरविन्द श्रीवास्तवअरविन्द श्रीवास्तव2 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

कंपकपाती ठंढ में आग की बोरसी
दहकती गर्मी में
ताड़ के पंखे
और अंधेरे में लालटेन हैं मेरे पास

लाता हूँ रोज़-रोज़ चोकर-खुद्दी
खिलाता हूँ साग-पात
धर में बकरियों-सी बेटियों को
गाय-सी पत्नी
और घोड़े-से बेटे को

और क्या कर सकता है चालाकी
एक अस्तबल का
फटीचर साईस!
अरविन्द श्रीवास्तव
About the poet

अरविन्द श्रीवास्तव

View profile & all 30 Poems / Stories