अगर - अरविंद बख्शी

अरविंद बख्शीअरविंद बख्शी14 Sept 1970

2 min read · 12.4K reads

अगर उन्हें आवाज मिले तो
क्या बोलेंगे फूल,
सबसे पहले वह बोलेंगे
हमें तोड़ना भूल।

अगर उन्हें उड़ना आ जाता
काँटा क्या कर पाते,
मधुमक्खी सा डंक चुभोकर
सबको मज़ा चखाते।

अगर भागना उनको आता
पौधे ये कर जाते,
आता हुआ देख दुश्मन को
झट से रेस लगाते।
अरविंद बख्शी
About the poet

अरविंद बख्शी

View profile & all 1 Poems / Stories