ब्लैक होल - अरविन्द अवस्थी

अरविन्द अवस्थीअरविन्द अवस्थी23 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

धरती का ब्लैक होल
हो गई है
आज की राजनीति
जहाँ सब कुछ
हो जाता है हज़म
बदल जाती है पूर्णिमा
अमावस में
नहीं ढूंढ़ पातीं
सूरज की किरणें
निकलने को रास्ता
उलझकर मुर्झा जाती है
उनकी ऊर्जा
और बनकर रह जाती है
उस अंधकार का एक हिस्सा ।
अरविन्द अवस्थी
About the poet

अरविन्द अवस्थी

View profile & all 15 Poems / Stories