नींद भर सोने दो - आरती मिश्रा

आरती मिश्राआरती मिश्रा

2 min read · 12.4K reads

न जाने कितने जन्मों से उनींदी हैं
उसकी बोझिल आँखें

घूरती दीवार
उसमें सुराख बना देंगी
कुछ भी यथावत नहीं बचेगा
आग लगा देंगी

ख़्वाबों में
खिलखिलाहट में
पानी में भी

सावधान !
उसे नींद भर सोने दो
आरती मिश्रा
About the poet

आरती मिश्रा

View profile & all 31 Poems / Stories