नक्षत्र की तरह - आरती मिश्रा

आरती मिश्राआरती मिश्रा

2 min read · 12.4K reads

मेरी आभूषणविहीन कलाई थामकर
ऐसे निहाल हो जाते हो जैसे
कुबेर धन पा लिया हो

मेरे आसपास रहते हुए तुम
मिला देते हो अपना प्रकाश
मुझ अस्त होते दिन में

तुम चले जाते हो जब
मैं नीरवता की स्याह रात में चाँद बनकर
थोड़ी उजियारी बिखेर लेती हूँ

और मेरी कलाई का वह भाग
जो तुम्हारे हाथों में था
अब नवरत्नों से जडक़र दिपदिपाने लगा है
किसी नक्षत्र की तरह
आरती मिश्रा
About the poet

आरती मिश्रा

View profile & all 31 Poems / Stories