आकार बन गया - आरती मिश्रा

आरती मिश्राआरती मिश्रा

2 min read · 12.4K reads

अधिक दिन नहीं हुए थे तुमसे मिले
कि मेरे भीतर फैली तरल मिट्टी
कोई आकार-सा अख़्तियार करने लगी

मेरे उजाड़ हुए दिनों से
आ टकराईं
खनखनाती लाल ईंटें

तिनके चिन्दियाँ रेशे किसी घोसले से उडक़र कुछ
मेरे तो मानो पर ही उग आए

और मैं उड़ी भी... दूऽऽऽर-दूर
आरती मिश्रा
About the poet

आरती मिश्रा

View profile & all 31 Poems / Stories