अँधेरों के विरुद्ध - अनुप्रिया

अनुप्रियाअनुप्रिया2 Sept 1982

2 min read · 12.4K reads

पिघलने दो
बर्फ़ होते सपनों को
कि
बनते रहें
आँखों में उजालों के नए प्रतिबिम्ब
छूने दो
अल्हड़ पतंगों को
आकाश की हदें
कि गढ़े जाएँ
ऊँचाई के नित नए प्रतिमान
बढ़ने दो
शोर हौंसलों का
कि
घुलते रहें
रोशनी के हर नए रंग
ज़िन्दगी में
हर अँधेरे के विरुद्ध।
अनुप्रिया
About the poet

अनुप्रिया

View profile & all 9 Poems / Stories