जबड़े में रोटी दबाए

अनुपम सिंहअनुपम सिंह1 Sept 1986

1 min read · 12.4K reads

जबड़े में रोटी दबाए

दरवाज़े से बाहर चली जाती है रात

हिंस्र पशुओं-सा

झपट्टा मारता है सुबह का सूरज

तसले में ख़ून की तरह

रिसती रहती है साँझ

अधूरी कविताओं का बोझ लादे

छटपटाहट में पन्ने फाड़ती

दाँत भीतर की तरफ़ भींचे रहती हूँ

रेक्सीन की फ़ाइलों-सी

चमकदार है मेरी मुस्कान...

अनुपम सिंह
About the poet

अनुपम सिंह

View profile & all 46 Poems / Stories