इच्छाओं का घर - अंजना भट्ट

Anjana Bhattअंजना भट्ट27 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

इच्छाओं का घर--- कहाँ है?
क्या है मेरा मन या मस्तिष्क या फिर मेरी सुप्त चेतना?
 
इच्छाएं हैं भरपूर, जोरदार और कुछ मजबूर.
पर किसने दी हैं ये इच्छाएं?
क्या पिछले जनमों से चल कर आयीं
या शायद फिर प्रभु ने ही हैं मन में समाईं?
 
पर क्यों हैं और क्या हैं ये इच्छाएं?
 
क्या इच्छाएं मार डालूँ?
या फिर उन पर काबू पा लूं?
और यदि हाँ तो भी क्यों?
 
जब प्रभु की कृपा से हैं मन में समाईं?
तो फिर क्या है उनमें बुराई?
Anjana Bhatt
About the poet

Anjana Bhatt अंजना भट्ट

Born : 27 September 1957, New Delhi Language : Hindi Genres : Poetry जन्म : 27 सितंबर 1957, नई दिल्ली भाषा : हिंदी शैलियां : कविता

View profile & all 14 Poems / Stories