व्यर्थ

अनीता वर्माअनीता वर्मा25 Sept 1959

1 min read · 12.4K reads

प्रेम के भीतर एक व्यर्थ होती हुई स्त्री

स्वप्न और यथार्थ को लपेटे चलती जाती है

चाँद की बर्फ़ीली बारिश का बोझ उठाए हुए

चलती जाती है सन्नाटे की नोक पर

अब वह इस तरह है

कि बहुत-सी बीहड़ ऋतुएँ हैं और देती हुई आँखें हैं

मन ही मन अनंत बातों का एक जाल बुनती रहती है वह

पाँवों में चुभती हैं चप्पलें सड़क पर चलते छतरी उलझ जाती है

वह रहती है लगातार व्यस्त और मौन

सोचती हुई यातनामय विषादमय

उसकी चोटी पीठ के नीचे गड़ती है सफ़ेद मृत्यु की चादर पर

दूर किसी छोर से आती हवा उसे ढँक लेती है

अनीता वर्मा
About the poet

अनीता वर्मा

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like