उदासी - अनीता वर्मा

अनीता वर्माअनीता वर्मा25 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads

तेरी उदासी
तपते हुए दिनों का सामना करती है
ढलती हुई शाम के सूरज तक
पहुँच जाती है
चन्द्रमा उसका पुराना घर है
बिना किसी पहचान के वह घूमती है यहाँ-वहाँ
फूलों, तितलियों और तालाबों के काँपते हुए पानी में
वह सरसराती हुई दिखती है
खुशी से उसका मेल
दो रंगों के सुन्दर मिलन की तरह है
पहले से ज़्यादा एक नया चमकता रंग
उभरता है आत्मा पर
और फिर कुछ न सोचना
न प्रेम के बारे में
न खोई हुई चीज़ों के बारे में
यह सब जीवन का एक नया स्वाद है

मेरी स्मृति पर लगातार परतें चढ़ाती
मेरी शांत उदासी ।
अनीता वर्मा
About the poet

अनीता वर्मा

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like