समुद्र की एक लहर ने मुझे घेर लिया
कहा मैं हूँ पानी का प्रेम
बादल कहाँ रहने वाले थे पीछे
भर गए वे पूरी देह में
हवा के हाथों ने उठा दिया आकाश तक
मैं शून्य की बारिश प्रेम की
पहाड़ों ने सीने से लगाया
सूरज का चुंबन माथे पर देकर
बर्फ़ जैसी एक नींद प्रेम की
जंगल के सन्नाटे ने तोड़ा
सधन काँटेदार कोहराम का जाल
बेगवान नदी के कठोर तटों ने फिर घेरा
एक बार फिर प्रेम के लिए मैं इन सबके पास गई








