प्रार्थना

अनीता वर्माअनीता वर्मा25 Sept 1959

1 min read · 12.4K reads

भेद मैं तुम्हारे भीतर जाना चाहती हूँ

रहस्य घुँघराले केश हटाकर

मैं तुम्हारा मुख देखना चाहती हूँ

ज्ञान मैं तुमसे दूर जाना चाहती हूँ

निर्बोध निस्पंदता तक

अनुभूति मुझे मुक्त करो

आकर्षण मैं तुम्हारा विरोध करती हूँ

जीवन मैं तुम्हारे भीतर से चलकर आती हूँ

अनीता वर्मा
About the poet

अनीता वर्मा

View profile & all 44 Poems / Stories