तुम जाओ - अनिरुद्ध उमट

अनिरुद्ध उमटअनिरुद्ध उमट28 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

तुम जाओ
करनी है ठंडी
राख
मुझे

रखनी है
पलकों पर

तुम जाओगे नहीं तो
लौटोगे कैसे

तुम्हें लिखी जाती इबारत
पढ़ोगे कैसे

ज़रा दूर
जाओ

बाक़ी है
आँच
अभी
अनिरुद्ध उमट
About the poet

अनिरुद्ध उमट

View profile & all 0 Poems / Stories