अनअम शहज़ादी के शेर

अनअम शहज़ादीअनअम शहज़ादी

1 min read · 12.4K reads

क्या मुसीबत है ज़िंदगी या'नी

मुझ को जीना पड़ेगा मरने तक


मैं समझती हूँ जिसे यौम-ए-विलादत अपना

दर-हक़ीक़त वो मिरी मौत का पहला दिन था


जैसे दीमक-ज़दा कोई लकड़ी

यूँ तिरा हिज्र खाए जाता है


तलाशती हूँ मैं दिल की किताब में अक्सर

वो फूल तू ने जो मुझ को कभी दिया ही नहीं


नई नई तो मैं शहर-ए-सुख़न में आई हूँ

अभी तो मुझ पे न पत्थर उछालिए साहब


कूड़े-दानों में लाश की सूरत

मैं ने देखे हैं प्यार के तोहफ़े


मिरे दिल में दिसम्बर जम गया है

पिघल कर साल भर बहता रहेगा


जो अलग हो गया था झुरमुट से

उस परिंदे की ख़ैर हो मौला


तेरी यादों की बाँध कर गठड़ी

मैं बहुत दूर फेंक आई हूँ


हिज्र कुछ इस तरह अता हो मुझे

मेरा जिस में विसाल हो जाए

अनअम शहज़ादी
About the poet

अनअम शहज़ादी

View profile & all 1 Poems / Stories