उत्तर शिशु - अमृता भारती

अमृता भारतीअमृता भारती16 Sept 1939

2 min read · 12.4K reads

टोकरी बुनते हुए
मैं नहीं जानती थी
कि मैं इसमें
फूल रखूँगी
या स्वप्न
या एक शिशु
जो वह मुझे देगा
समय की प्रार्थना के उत्तर में ।

टोकरी बुनते हुए
मैंने नहीं जाना था
कि मैं
अपना ही रक्त बुन रही हूँ ।
अमृता भारती
About the poet

अमृता भारती

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like