या तो वह
बहुत पास था
या बहुत दूर
और
ये दोनों
वहाँ नहीं थे
जहाँ मैं थी ।
मानों
मैं एक अन्तराय थी
एक बीच-
एक परिचय
उसके निकटतम होने का
उसकी दूरस्थता का
मानों
मैं एक पहचान थी
इन दोनों के बीच फैली हुई ।
बहुत पास था
या बहुत दूर
और
ये दोनों
वहाँ नहीं थे
जहाँ मैं थी ।
मानों
मैं एक अन्तराय थी
एक बीच-
एक परिचय
उसके निकटतम होने का
उसकी दूरस्थता का
मानों
मैं एक पहचान थी
इन दोनों के बीच फैली हुई ।








